अखबार दैनिक भास्कर के ऑफिसों पर पड़े ईडी के छापे, अखबार समूह ने इसे बताया पत्रकारिता को कुचलने का तरीका

देशभर में दैनिक भास्कर समूह के कई ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। इसमें भोपाल,जयपुर और प्रेस परिषद समेत कई ऑफिस शामिल है।

हसके साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी मध्य प्रदेश में दैनिक भास्कर समूह के व्यवसायिक परिसरों और प्रमोटरों के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ले रहे है। दैनिक भास्कर के मालिक सुधीर अग्रवाल के भोपाल स्थित घर पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम मौजूद रही।

इस छापे को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि एजेंसियाँ अपना काम कर रही हैं और सरकार इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करती है। रिपोर्टों के मुताबिक़ दैनिक भास्कर समूह के दफ्तरों पर कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय की टीमें भी शामिल हैं।

भास्कर के एक कर्मचारी ने बताया, “हो सकता है कि ईडी की टीमें भी हों, हमें ऐसा लगा है लेकिन इस बारे में अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।”

दैनिक भास्कर ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में इसे दूसरी लहर के दौरान 6 महीने तक देश और कोरोना प्रभावित प्रमुख राज्यों में असल हालात को पूरे दमखम के साथ देश के सामने रखने, उत्तर प्रदेश में गंगा में लाशें बहाए जाने का मामले पर या फिर कोरोना से होने वाली मौतों को छिपाने के खेल को निडर पत्रकारिता द्वारा दिखाई जाने और जनता के सामने सच ही रखने के कारण ऐसा होना बताया।

अब विपक्ष के नेता इसे प्रेस की आज़ादी पर हमला बताते हुए अलग-अलग ट्वीट कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ़ है- जो भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं।

ऐसी सोच बेहद ख़तरनाक है। सभी को इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जायें और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।”

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक ट्वीट में लिखा है- सच को देश भर में निर्भीकता से उजागर कर रहे दैनिक भास्कर मीडिया समूह को दबाने का काम शुरू हो गया है?

अपने विरोधियों को दबाने के लिए, सच को सामने आने से रोकने के लिये ईडी,आईटी व अन्य एजेंसियो का दुरुपयोग यह सरकार शुरू से ही करती रही है और यह काम आज भी जारी है।

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर जारी एक बयान में आयकर विभाग की कार्रवाई को मीडिया को दबाने का प्रयास बताया है। इस लिस्ट में नेता दिग्विजय सिंह भी शामिल है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, “पत्रकारों और मीडिया घरानों पर हमला लोकतंत्र को कुचलने का एक और क्रूर प्रयास है।

दैनिक भास्कर ने बहादुरी से रिपोर्ट किया है कि कैसे मोदी सरकार की लापरवाही से कोरोना के दौरान देश को भयानक दिन देखने पड़े।”

Read More

  1. सुशील मोदी ने भारत में हेट कैंपेन को लेकर जताया शक, कई बड़े नेताओं को बताया शामिल
  2. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने पर ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
  3. उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जद(यू) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
  4. किसान प्रदर्शन को देखते हुए बंद कराए जा सकते हैं ये सात मेट्रो स्टेशन, हाई अलर्ट पर है नई दिल्ली
  5. शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर लगा अश्लील फिल्में बनाने का आरोप
  6. पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर विचार करने और दाम कम करवाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आश्वासन
  7. हो सकती है कर्नाटक के मुख्यमंत्री की विदाई, 25 जुलाई को आएगा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *