बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने नितीश पर किया हमला, चाँद पर जा सकते है तो बिहार में IT सेक्टर क्यों नहीं हो सकता

बिहार चुनाव में जैसे-जैसे पहले चरण का चुनाव नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के एक दूसरे एक ऊपर ज़ुबानी हमले तेज़ हो गए है. इसी क्रम में महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उमीदवार तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.

सुबह चुनावी सभा में जाने से पहले तेजस्वी मीडिया से बात कर रहे थे. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा नितीश कुमार बिहार में उद्योग-धंधे नहीं लगा सकते. वह पहले ही अपने हाथ खड़े कर चुके है. उनकी कोई मंशा नहीं है की बिहार का विकास हो.

तेजस्वी यादव ने आगे कहा “जब इंसान चाँद पर जा सकता है तो बिहार में IT सेक्टर क्यों हो सकता. इसका मतलब साफ़ है की नितीश कुमार नहीं चाहते बिहार में उद्योग लगे और नौकरी मिले. जब लालूजी रेल मंत्री थे तब बिहार में कई रेलवे के कारखाने लगे.” .”

इसी मुद्दे पर बात करते हुए तेजस्वी ने आगे कहा “शिक्षा, इलाज और रोजगार को लेकर बिहार का पैसा बाहर जाता है. इससे बिहार में पलायन बढ़ेगा और गरीबी भी बढ़ेगी.”

वहीँ तेजस्वी यादव ने नितीश कुमार पर सरकारी बजट का सही उपयोग नहीं करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा की सरकार के पास फण्ड बहुत है मगर वह हर साल वापस कर दिया जाता है और विकास के कार्यों में नहीं लगाया जाता.

वहीँ दूसरी ओर तेजस्वी ने पहले ही कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख नौकरियां देने की बात दोहराई. उन्होंने कहा की जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बजट का 12 फीसदी पैसा शिक्षा में लगाया जायेगा.

बिहार चुनाव: आज का दिन रैलियों के नाम, योगी, नड्डा, नितीश कुमार और तेजस्वी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

बिहार चुनाव: नितीश कुमार की रैली में लगा नारा ‘नितीश कुमार चोर है’, विपक्ष ने ली चुटकी, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में अब कोरोना से नही रहा डर, रैलियों में खुलेआम उड़ रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां, देखें

विशेष-बीजेपी को बिहार में मोदी नाम का सहारा, अब तक तेजस्वी दिख रहे आगे, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *