बिहार में चुनावी माहौल के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और चिराग पासवान के भाई प्रिंस राज आज सुबह-सुबह लालू प्रसाद यादव के घर पहुंचे. प्रिंस राज के लालू के घर पहुँचने से बिहार में सियासी हलचल तेज़ हो गई है. वहीँ दूसरी ओर प्रिंस राज ने इससे निजी मुलाक़ात बताया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक रामविलास पासवान का आज पटना में श्राद्ध है. प्रिंस राज ने मीडिया से कहा की वह इसी में लालू प्रसाद यादव के परिवार को आमंत्रित करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा “यह एक निजी मुलाक़ात है. इसे सियासत से बिलकुल दूर रखा जाए. मैं यहाँ किसी भी राजनितिक मुलाकात की वजह से नहीं आया हूँ. अपने बड़े पापा के ब्रह्मभोज में लालू जी के परिवार को निमंत्रित करने आया हूँ.”
आपको बतादें की 8 अक्टूबर को 74 वर्ष की उम्र में रामविलास पासवान का निधन हो गया था. रामविलास पासवान की मृत्यु की जानकारी भी चिराग पासवान ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये ही दी थी जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ एक तस्वीर साँझा की थी और एक इमोशनल सन्देश भी लिखा था. चिराग ने लिखा था “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa…”
बीते 17 अक्टूबर को चिराग ने रामविलास पासवान का पिंडदान भी किया था. तस्वीरें शेयर करते हुए चिराग ने लिखा “भारतीय परम्परा अनुसार पिंडदान करते हुए।”
बिहार चुनाव: आज का दिन रैलियों के नाम, योगी, नड्डा, नितीश कुमार और तेजस्वी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
बिहार में अब कोरोना से नही रहा डर, रैलियों में खुलेआम उड़ रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां, देखें
