मध्य प्रदेश के उपचुनाव में लगता है नेताओं ने भाषा की मर्यादा की सारी सीमायें लांघने का मन बना लिया है. कमलनाथ का ‘आइटम’ कहने वाला विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था की मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह उमीदवार की बीवी के बेहद अश्लील शब्दों का प्रयोग कर डाला.
आपको बतादें की अनूपपुर सीट पर उपचुनाव होना है कांग्रेस ने विश्वनाथ सिंह को वहाँ से अपना उमीदवार बनाया है. विश्वनाथ सिंह ने नामांकन पत्र में अपनी दूसरी बीवी का ज़िक्र किया है. जिसके ऊपर बिसाहूलाल सिंह ने अश्लील टिपण्णी की.
मीडिया से बात करते हुए बिसाहूलाल सिंह ने कहा “निर्वाचन का फार्म भरा जाता है तो पूरी संपत्ति का ब्यौरा दिया जाता है. सबका ब्यौरा दिया जाता है. परंतु विश्वनाथ सिंह ने अपनी पहली औरत जो वर्तमान में है, उसका ब्यौरा नहीं दिया है कि मेरी एक और औरत है, जो शादी शुदा है. र** औरत का ब्यौरा दिया है. तो उनसे पता लगाओ कि तुम्हारी पुरानी वाली औरत कहाँ है.. वो भी बताओ की मेरी दूसरी औरत है.”
इस बयान के बाद मध्य प्रदेश में सियासी बयाल और तेज़ हो गया है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बिसाहूलाल को अपनी कैबिनेट से बर्खाश्त करने की मांग की है.
वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने बिसाहूलाल के खिलाफ अश्लील टिपण्णी करने को लेकर मानहानी का दावा करने की बात कही हैं. मीडिया से बात करते हुए होने कहा बिसाहूलाल जिनके बारे में बात कर रहे है यह मेरी धर्मपत्नी है और मेरे दो बच्चे भी है. मैं उनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा.
आपको बतादें की मध्य प्रदेश में डबरा सीट पर भी उप-चुनाव होने है. इमरती देवी बीजेपी की प्रत्याशी है. कमलनाथ कांग्रेस के उमीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. वहाँ पर उन्होंने इमारदेति देवी को ‘आइटम’ कहा था जिसपर यह सियासी घमासान मचा हुआ है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल कमलनाथ के इस बयान के विरोध में धरना भी दिया था.
घुटनों पर बैठे शिवराज तो कमलनाथ ने दी सलाह, कहा- ऐसा करते तो घुटने टेकने की जरूरत नही पड़ती
एमपी- उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे किसका चलेगा ‘राज’, शिवराज-सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर
