कमलनाथ ने अपने एक ट्वीट में कहा,’कांग्रेस सरकार बनने पर संविदा कर्मचारियों व रोजगार सहायको को नियमित करते हुए, इनका मानदेय एवं सुविधाएं नियमित कर्मचारियों की तरह ही करेंगे।’
Tag: #Jyotiradityascindia
एमपी- उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे किसका चलेगा ‘राज’, शिवराज-सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर
मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह उपचुनाव 3 नवम्बर को कराए जाने हैं। इन चुनाव में जहां शिवराज और सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर होगी और उन्हें सरकार बचाये रखने के लिए कम से कम नौ सीटें जीतनी होंगी वहीं 14 मंत्रियों को भी अपना पद बचाये रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। यह 14 मंत्री उन्ही 25 कांग्रेसी विधायकों में से हैं जो सिंधिया खेमे के हैं और उन्ही के कहने पर बीजेपी में शामिल हुए थे।
