सुशांत सिंह राजपूत के मौत के 4 महीने बाद भी मामला वहीँ का वहीँ बना हुआ है. मामले में आये दिन नए-नए एंगल जुड़ते रहते है और जांच एजेंसिया नए-नए एंगल से इस केस को आगे बढ़ाती रहती है. कभी सुसाइड का, कभी मर्डर का और कभी ड्रग्स का एंगल. अब जांच का एक और एंगल इस केस से जुड़ने जा रहा है.
जिस तरह से सुशांत की बहनों ने रिया के खिलाफ FIR दर्ज़ करवाई थी वैसे ही रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह की बहनों के खिलाफ मुंबई में एक FIR दर्ज़ करवाई थी. FIR में रिया ने सुशांत की बहनों पर जान बूझकर गलत दवाई देने का आरोप लगाया है.
सूत्रों के अनुसार FIR की कॉपी CBI के पास पहुँच गई है. अब इस FIR के चलते CBI जल्द ही सुशांत की बहनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है. हालांकि इस पर अभी तक सुशांत की बहनों का तो कोई रिएक्शन नहीं आया है मगर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का कहना है की सुशांत की बहनों को अभी CBI की तरफ से कोई समन नहीं मिला है. अगर सीबीआई उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी तो वह अवश्य जाएंगी. आपको बतादें की सुशांत सिंह के मामले को लेकर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति शुरू से ही काफी एक्टिव रही है.
सुशांत सिंह पर RJD नेता के बिगड़े बोल, कहा सच्चा राजपूत होता तो आत्महत्या नहीं करता
