सुशांत सिंह का मोम का स्टेचू बना मूर्तिकार ने दी श्रद्धांजलि, फैंस हुए भावुक, कहा – ‘थैंक यू, ऐसा लगा मानो वह सचमुच सामने खड़े हों’

पश्चिम बंगाल में आसनसोल के रहने वाले एक मूर्तिकार ने सुशांत सिंह राजपूत की मोम की एक प्रतिमा बनाई है जो आजकल चर्चा का विषय बानी हुई है. मूर्तिकार सुसांता रे के मुताबिक उन्होंने ये मूर्ति बनाकर सुशांत को एक सच्ची श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है.

जबसे इस मूर्ति की तस्वीरें वायरल हुई है, तबसे आस -पास के लोग इस मूर्ति को देखने आने लगे है. सुशांत सिंह के फैंस इस मूर्ति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे है. कुछ फैंस ने तो यहाँ तक कह डाला की इस मोम की मूर्ति को देखकर तो उन्हें एक बार ऐसा लगा की सुशांत फिर से जीवित हो गए और उनके सामने खड़े है. फैंस ने इस मोम की मूर्ति के लिए सुसांता रे का दिल से धन्यवाद दिया है.

सवाल पूछे जाने पर की क्या वह इस मूर्ती को सुशांत के परिवार को देंगे। इस पर सुसांता ने कहा की सुशांत के परिवार से उन उनकी कोई बात नहीं हुई है. अगर उनके परिवार चाहेगा तो वो उन्हें एक और मोम की मूर्ति बनाकर दे देंगे.

सुसांता रे ने अपने ही घर पर एक संग्रालय बना रखा है जहां वह मोम से बनी मुर्तिया बनाकर रखते है. इससे पहले भी वह कई सेलिब्रिटीज की मोम की प्रतिमाएं बना चुके है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *