कंगना रनौत का दावा- तालिबान के खिलाफ बोलते ही हैक हुआ एकाउंट

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अभी वह लगातार अफगानिस्तान संकट पर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं।

अब कंगना ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था और यह कोशिश चीन के किसी व्यक्ति ने की थी। अभिनेत्री के मुताबिक, तालिबानियों पर पोस्ट करने के बाद उनका अकाउंट हैक हो गया था।

क्वीन की एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए संदेश लिखकर बताया कि “कल रात मुझे इंस्टाग्राम अलर्ट मिला क्योंकि किसी ने चीन में मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश की थी। हालांकि, अलर्ट अचानक गायब हो गया और आज सुबह तालिबानियों के बारे में मेरी सारी स्टोरीज भी गायब हो गईं, मेरा अकाउंट बंद कर दिया गया।

इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल करने के बाद, मैं इसे एक्सेस कर सकी। लेकिन जैसे-जैसे मैं लिखने की कोशिश कर रही थी, तो मैं अपने आप अकाउंट से बार-बार लॉग आउट हो रही थी। इस स्टोरी को डालने के लिए अपनी बहन का फोन लिया है क्योंकि उनके फोन में भी मेरा अकाउंट खुला हुआ है। यह एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश है… यकीन नहीं हो रहा।”

तालिबान के कब्जे के बाद हर देश की तरह भारत की ओर से अफगानिस्तान में फंसे हिंदू और सिखों की मदद का भरोसा दिया गया था जिसे लेकर कंगना ने केंद्र सरकार की सराहना की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था “मुझे अपने आप पर गर्व है कि मैंने सभी ईंट-पत्थरों को झेला और सीएए के लिए अच्छी तरह से लड़ाई लड़ी।

मैं पूरी दुनिया को बचाना चाहती हूं, लेकिन मुझे अपने घर से शुरुआत करनी होगी।” उन्होंने आगे लिखा कि “मोदी सरकार अफगानिस्तान के सभी हिंदुओं को भारत लाएगी। अफगान हिंदुओं को विमान से भारत लाकर भारत में शरण दी जाएगी।”

गौरतलब हो कि बीते मार्च में अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट, नियमों का उल्लंघन करने की वजह से,ट्विटर द्वारा हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इस बैन के बाद कंगना का कहना था कि वह अब इंस्टाग्राम से भी बैन होने का इंतजार कर रही हैं।

Read More

  1. उत्तरप्रदेश- अब अल्पसंख्यकों को लुभाने में जुटी भाजपा
  2. एनएचएआई के परियोजना निदेशक को थप्पड़ मारने संबंधी बयान सपा विधायक पर पड़ा भारी
  3. डीएसपी के मैसेज से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें किस राज्य में हुआ बवाल
  4. ब्राह्मणों की योगी से नाराजगी, इसके बावजूद वोट बीजेपी को देने की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *