अभिनेत्री सना खान ने फ़िल्मी दुनिया को कहा अलविदा, अल्लाह की राह पर चलने का किया फैसला, कहा “इंसानियत की खिदमत करनी है, आप सब मुझे दुआ में शामिल रखें”
रियलिटी शो BIGG BOSS की रनरअप और सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री सना खान ने अचानक फ़िल्मी दुनिया छोड़ने का ऐलान कर दिया. यह जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये दी.
सना खान ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा “मेरा सबसे खुशनुमा पल. इस सफर में अल्लाह मेरी मदद करे. आप सब मुझे दुआ में शामिल रखें।”
सना खान के अचानक लिए इस फैसले से उनके फैंस काफी शॉक है. सना खान अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती है.
सना खान ने पोस्ट के साथ एक लम्बा लेटर भी पोस्ट किया यही जिसमें उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में खुलकर लिखा है.
पोस्ट में सना खान ने लिखा भाईयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं। मैं सालों से शो बिज की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई। जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।
लेकिन अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वो दौलत और शोहरत कमाए? क्या उस पर ये फर्ज आयद नहीं होता कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजारे जो बे-आसरा और बेसहारा हैं?
क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है? और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों का जवाब, मैं मुद्दत से तलाश कर रही हूं। खासतौर पर इस दूसरे सवाल का जवाब कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा।
इस सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो इससे सूरत में बेहतर होगी।
यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है. और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद न बनाए. बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे.
इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपने शो-बिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।
तमाम बहनों और भाईयों से दरख्वास्त है कि वो अब मुझे शो-बिज के किसी काम के लिए दावत न दें। बहुत-बहुत शुक्रिया।

