वीडियो में देखें कैसे नरेंद्र मोदी के सामने भावुक होकर रोने लगे चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पिता की. प्रधानमंत्री के साथ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

प्रधानमंत्री मोदी जब रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को फूल माला अर्पित कर परिवार से मिलने पहुंचे तो वहाँ लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी को देखकर चिराग अपनी भावनाएं नहीं रोक सके और फूट-फूटकर रोने लगे.

प्रधानमंत्री ने चिराग के कंधे पर हाथ रख उन्हें ढांढस बंधाया। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ समय परिवार के लोगों के साथ खड़े होकर बात भी की.

कल देश के अग्रणी दलित नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था. वह 74 साल के थे. पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी.

भावुक ट्वीट में उन्होंने लिखा था ”पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।”.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी, लालू प्रसाद यादव समेत देश के अनेक राजनेताओं ने रामविलास पासवान की मृत्यु पर गहरा दुख ज़ाहिर किया है.

आपको बतादें की शाम 3 बजे के करीब पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लेकर जाय जायेगा जहां उन्हें कल सुबह तक लोक जनशक्ति पार्टी के ऑफिस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा. शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Bihar Elections: चुनावी सरगर्मी के बीच बनने जा रहा है Third Front! जानिये किसे होगा फ़ायदा और किसे नुक्सान

बिहार चुनावः मैं किंग नहीं किंग मेकर बनना चाहता हूँ: तेज प्रताप, तेजस्वी को बताया अपना अर्जुन

बिहार चुनाव- एक और पोस्टर हुआ वायरल, लिखा- मोदी से बैर नही, नीतीश तेरी खैर नही

बिहार चुनाव- पहले चरण के नामांकन में 5 दिन शेष, न सीट फाइनल न उम्मीदवार

चिराग की मार्मिक चिट्ठी हुई वायरल, कहा- पापा आईसीयू में हैं, फिलहाल बिहार आना संभव नही

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में हैं भर्ती

रामविलास पासवान का कल होगा अंतिम संस्कार, आज शाम 3 बजे पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

रामविलास पासवान के निधन से बहुत दुखी हुए लालू यादव, लिखा-आप जल्दी चले गए…

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *