कब कौन सा इंसान अपने जीवन मे किस बात से परेशान हो जाए और कब उसे जिंदगी से नफरत हो जाए यह कहना मुश्किल है। ऐसा वक़्त आज के जीवन मे हर इंसान के सामने एक न एक बार आता है जब वह घोर निराशा में डूब जाता है, जब उसके लिए आगे की राह अंधकारमय लगने लगे जाती है और उसे कुछ समझ नही आता ऐसे में वह कोई ऐसा रास्ता चुना बैठता है जो उसकी जिंदगी ले डूबती है। कम से कम आत्महत्या जैसे मामलों में अब तक यही बातें सामने आई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो ऐसे मामलों से उभरे और अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज दुनिया उनकी दीवानी है।
इन्ही नामों में एक नाम है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जिन्होंने कभी अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए आत्महत्या के तीन प्रयास किये थे। प्रियंका चोपड़ा के बारे में यह खुलासे उनके मैनेजर रहे प्रकाश जाजू ने किए। वह काफी लंबे समय तक प्रियंका के साथ जुड़े रहे थे। उन्होंने प्रियंका के बारे में बोलते हुए बताया था कि जब वह स्ट्रगल कर रही थीं, उनके पास फिल्में नही थी या चल नही पा रही थी तब प्रियंका ने आत्महत्या के ऐसे तीन प्रयास किये थे।
उन्होंने इसके पीछे के कारणों में प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड रहे असीम मर्चेंट के बीच विवाद को भी एक वजह माना था। हालांकि इन सब से उबरते हुए प्रियंका ने देश दुनिया मे अपने नाम का डंका बजाया और बुंलदियों को प्राप्त किया। कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि संघर्ष और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।