IPL 2020: जानिए आज होने वाले MI vs RR के मैच की 100% सही भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 18 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से कम नहीं रहे. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.

आईपीएल 2020 का 20वां मैच आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयस के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला अबु धाबी में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा.

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में मुंबई जहां दूसरे पायदान पर है वहीँ राजस्थान पांचवे पायदान पर है. मुंबई ने जहां 5 में से 3 मैच जीते है वहीँ राजस्थान की टीम 4 में से 2 मुकाबले जीतने में सफल रही है.

हेड-टु-हेड मुकाबले

मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 23 मुकाबले हुए है जिसमें से मुंबई ने 11 और हैदराबाद ने भी 11 मुकाबले जीते है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है.

मुंबई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. पिछले मैच में क्विंटन डी कॉक का बल्ला भी जमकर बोलै है. मिडिल आर्डर में हमेशा की तरह पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो बोल्ट और बुमराह शानदार बोलिंग कर रहे है. इस मैच में मुंबई को दोनों से खासी उम्मीद होगी.

राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सेमसन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. संजू सेमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ जोस बटलर और रोबिन उथप्पा मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीँ बोलिंग का भार जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट और अंकित राजपूत पर होगा.

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.

इस मैदान पर अब तक कुल 44 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 25 मैच जीती है. इस लिहाज से देखा जाए तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी.

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है जो आईपीएल के इसिहास को देखते हुए बेहद कम है.

मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. उसने 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है. वहीँ दूसरी ओर राजस्थान ने सिर्फ एक बार (2008) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2020: टू्र्नामेंट के पूरे हुए 15 दिन, जानें किन खिलाड़ियों ने जड़े अभी तक सबसे ज्यादा चौके और छक्के

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, जानिए अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *