पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव को आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर

पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव को आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को कल सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बताया की उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

फोर्टिस हॉस्पिटल द्वारा जारी बयान में कहा “क्रिकेटर कपिल देव 23 अक्टूबर को 1:00 बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) आपातकालीन विभाग में सीने में दर्द की शिकायत के साथ आए थे। उनका मूल्यांकन किया गया और रात के मध्य में एक आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई.”

कपिल देव के परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. जैसे ही यह खबर फैली, वैसे ही उनके फैंस और चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत की कामना करते हुए मैसेज करने शुरू कर दिए.

लॉकडाउन में ही कपिल देव ने अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने सर  बाल कटवा लिए थे. कपिल का नया लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *