रिकॉर्ड जीत के साथ जोकोविच ने अपने नाम किया इटालियन ओपन

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच ने 8वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को हराकर इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में जोकोविच ने श्वार्टजमैन को सीधे सेटों में 7-8, 6-3 से मात दी.

यह जोकोविच का 36वीं एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब है. इसके साथ ही इन्होने राफेल नडाल के 35 एटीपी मास्टर्स के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. रोज़र फेडरर ने 28 बार एटीपी मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया है. जोकोविच का यह 5वां इटालियन ओपन खिताब है. इस खिताब को जीतने के साथ ही जोकोविच इस खिताब को जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी भी बन गए है. जोकोविच की उम्र इस समय 33 साल है.

जोकोविच ने इस साल अब तक 32 में से 31 मुकाबले अपने नाम किये है. अगर बात टूर्नामेंट्स की करे तो उन्होंने 5 में से 4 टूर्नामेंट जीते है. अभी हाल ही में यूएस ओपन से उन्हें डिस्क्वॉलिफाइ कर दिया गया था. मैच में एक पॉइंट गवाने के बाद गुस्से में उन्होंने बाल को मारा था जो सीधे लाइन जज को जाकर लगी थी. हालांकि उन्होंने इसके लिए माफ़ी मांगी थी मगर नियमों के अनुसार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था.

हताशा में नोवाक जोकोविच ने महिला अधिकारी को मारी गेंद, यूएस ओपन से हुए बाह

US Open: नाओमी ओसाका ने किया चैंपियनशिप पर कब्ज़ा, जीता करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *