संयुक्त राष्ट्र के भाषण में क्या था खास, जानें पीएम के भाषण की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा कि प्रतिगामी सोच वाले जो देश आतंकवाद का राजनीतिक औजार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें समझना होगा कि यह उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि जहां भारत अपनी आजादी के 75वें साल में 75 स्वदेशी उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है तो वहीं कुछ देश आतंकवाद का राजनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

रिकॉर्ड जीत के साथ जोकोविच ने अपने नाम किया इटालियन ओपन

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच ने 8वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को हराकर इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है.

एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर डोमिनिक थीम ने US OPEN पर किया कब्ज़ा, ऐसा करने वाले बने ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी, देखें वीडियो

कोरोना काल के बीच पहले ग्रैंडस्लैम को डोमिनिक थीम ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को कड़े मुकाबले में हराकर पुरुष एकल यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया. ये कारनामा करने वाले डोमिनिक ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी बन गए है.

US Open: नाओमी ओसाका ने किया चैंपियनशिप पर कब्ज़ा, जीता करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम

जापान की नाओमी ओसाका ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को US Open के फाइनल में 1-6,6-3,6-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. नाओमी ने दूसरी बार US Open का खिताब अपने नाम किया है. यह इनके करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है.

हताशा में नोवाक जोकोविच ने महिला अधिकारी को मारी गेंद, यूएस ओपन से हुए बाहर

टेनिस के नंबर 1 खिलाड़ी और यूएस ओपन 2020 के सबसे मजबूत दावेदार नोवाक जोकोविच अपनी एक गलती के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. जोकोविच ने एक गेंद कोर्ट में मौजूद लाइन जज को मार दी जिसके चलते टूर्नामेंट के अधिकारियों ने उन्हें आयोग्य घोषित कर दिया गया