यूपी के बाद केरल और बंगाल से पकड़े गए अल-कायदा के दर्जनों आतंकी, बड़े साजिश का खुलासा, पढ़े

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने अल-कायदा के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। एनआईए की कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम से कुल 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि यह आतंकी देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसे खुफिया तंत्र की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।


एनआईए ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए प्रेरित किया गया था।  एनआईए देख रही है कि क्या स्थानीय लोगों ने इन गुर्गों का समर्थन किया है? अगर जांच में ऐसी बातें सामने आई तो कई बड़े खुलासे और कई अन्य गिरफ्तारियां आने वाले दिनों में हो सकती हैं।

गिरफ्तार आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, जिहादी साहित्य, धारदार हथियार, देश-निर्मित फायर आर्म, एक स्थानीय रूप से निर्मित बॉडी ऑर्मर, घर बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आर्टिकल बरामद किए गए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि यह आतंकी जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की यात्रा हथियार जुटाने के मकसद से करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही एनआईए की गिरफ्त में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *