रिलाइंस रिटेल ने डिज़ाइनर ऋतु कुमार की कंपनी में खरीदे शेयर, फैशन ब्रांड्स पर रिलाइंस की नजर

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने प्रतिष्ठित भारतीय फैशन डिजाइनर रितु कुमार की कंपनी रितिका प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।

आरआरवीएल ने रितु कुमार की कंपनी में 52% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान में बताया गया है कि आरआरवीएल के अधिग्रहण में रितिका प्राइवेट लिमिटेड में एवरस्टोन की 35 फीसदी हिस्सेदारी भी शामिल है।

यह एक ग्लोबल इक्विटी फर्म है, जो इमर्जिंग इकोनॉमी वाले देशों की कंपनियों में निवेश करती है। रितु कुमार की कंपनी के चार फैशन ब्रांड पोर्टफोलियो- लेबल रितु कुमार, द थर्ड रितु कुमार, आर्क और रितु कुमार होम एंड लिविंग हैं।

एक सप्ताह के भीतर रिलायंस इंडस्ट्रीज का किसी डिजाइनर ब्रांड में यह दूसरा निवेश है। इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस ब्रांड्स ने मनीष मल्होत्रा के ब्रांड में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए निवेश किया था।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि वे रितु कुमार के साथ साझेदारी करके खुश हैं। रितु कुमार के पास मजबूत ब्रांड, बेहतरीन विकास क्षमता तथा फैशन एंव रिटेल क्षेत्र में कई इनोवेशन है।

ये सभी तत्व एक संपूर्ण जीवनशैली ब्रांड बनाने के लिए पर्याप्त हैं। वहीं, रितु कुमार ने कहा कि वह गठबंधन को लेकर काफी आशावान हैं। उन्होंने भारत की टेक्सटाइल के लिए जो रिसर्च की और इसे रिवाइव करने के लिए जो कोशिश की गई उसे अब और तेजी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *