चीन में फिर से कोरोना की दस्तक, लगा लॉकडाउन, बंद हुए स्कूल कॉलेज

साल 2019 में कोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन में एक बार फिर से कोविड-19 का कहार बड़ता जा रहा है। एक ओर जहां लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर आनी शुरू हुई हैं वहीं चीन के लोग कोरोना वायरस के नए केस मिलने दहशत में हैं। चीन में फिर से वाही तस्वीरें निकलकर सामने आ रही हैं जो कोविद19 के शुरुआत में देखनें को मिली थी। यहां पर कई फ्लाईटें भी रद्द की जा चुकी हैं, साथ ही स्कूलों को भी बंद किया जा रहा हैं लोग फिर से घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं पुरी स्थिति को काबू करने के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा हैं।
चीन की सरकार ने वायरस के प्रसार को कम करने के लिए सख्त से सख्त नियम अपना रहा रही हैं। यहां तक कि गाइड लाइन्स भी जारी कर दी हैं कि लोग तभी घरों से बाहर निकले जब कोई जरुरी काम हों। चीन के इलाकों में फैलते कोरोना वायरस ने लोगों की चिंता फिर से बढ़ा दी हैं। चीन के जिन जगहों पर सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं वो उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी प्रांत में देखने को मिल रहे हैं। सरकार ने इन्हीं जगहों पर कड़े नियमों को लागू किए हैं।


जो भी मामलें सामने आए हैं चीन में इनका दोषी एक वृद्ध दंपति को बताया जा रहा है, ये लोग एक टूरिस्ट ग्रुप का हिस्सा थे। यह दपंती गासूं प्रांत के सियान और इन मंगोलियों से आए थे। उनकी यात्रा के दौरान यही से कई मामले दर्ज किए गए हैं। बीजिंग के साथ साथ ऐसे कई प्रांतों में ऐसे संक्रमित लोग मिले जो इस दपंती के संपर्क में आए थे। पिछले 24 घंटों में 13 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए कड़े नियमों को लागू कर दिया हैं ताकि और केस ना बड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *