पीएम मोदी ने यूपी के कुशीनगर को दी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह उत्तर प्रदेश में नौवां और राज्‍य का तीसरा इंटरनेशल एयरपोर्ट है। भारत में बौद्ध तीर्थयात्रियों की हवाई यात्रा जरूरतों को सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तैयार किया गया है।

ज्ञात हो कि, कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल है, जहां भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। इस हवाई अड्डे के नए टर्मिनल की 3600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इमारत 260 करोड़ रुपए की लागत से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से बनाई गई है।

यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व्यस्त समय में 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम है। उत्तर प्रदेश और बिहार के निकटवर्ती जिलों के लिए लाभकारी होने के साथ यह क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

इस हवाई अड्डे के उद्घाटन से पर्यटकों की आमद में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है। कुशीनगर हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद बौद्ध परिपथ के लुंबिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, राजगीर, संकिसा और वैशाली की यात्रा कम समय में पूरी की जाएगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहें। कार्यक्रम में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि दिल्ली से कुशीनगर के लिए सीधी फ्लाइट 26 नवंबर से शुरू होगी। उसके बाद 18 दिसंबर से मुंबई और कोलकाता की फ्लाइट जोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *