अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर के इस्तीफे और कांग्रेस के वॉकआउट के बीच मोदी सरकार ने किसानों से जुड़े दो बिल लोकसभा में पास करवा लिए. अब सरकार को इससे ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में पास करवाना एक चुनौती होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पल को किसनों के लिए ऐतिहासिक पल करार दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा की “लोकसभा में ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों का पारित होना देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। ये विधेयक सही मायने में किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से मुक्त करेंगे। #JaiKisan.”
मोदी ने आगे कहा “इस कृषि सुधार से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे हमारे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सशक्त होंगे। #JaiKisan.”
अंतिम ट्वीट में मोदी ने कहा “किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि MSP और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं। #JaiKisan.”
आपको बतादें की बिल पास होने से ठीक पहले NDA की सहियोगी पार्टी अकाली दाल की नेता हरसिमरत कौर ने कृषि अध्यादेशों को किसान विरोधी बताते हुए केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. यही नहीं, विपक्षी दल तो इसे कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक बता रहे है. वहीँ बीजेपी शुरू से ही इन अध्यादेशों को किसानों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताकर प्रसार करने में जुटी थी.
