रवि किशन के बचाव में आया भोजपुरी सिनेमा, अनुभव सिन्हा पर जमकर बरसी अक्षरा, कहा “भोजपुरी से ज्यादा नंगापन बॉलीवुड में होता है”, देखें वीडियो

एक्टर और सांसद रवि किशन के संसद में बॉलीवुड पर दिए गए बयान के ऊपर अब बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा खुलकर एक दूसरे के आमने-सामने खड़े हो गए है. एक और भोजपुरी सिनेमा रवि किशन की तरफ खड़ी दिखाई दे रही है वहीं बॉलीवुड के अधिकतर सितारे जय बच्चन को सही ठहराते नज़र आ रहे है. इस सबके बीच आग में घी का काम किया अनुभव सिन्हा के बयान ने जिसमें उन्होंने कहा की भोजपुरी इंडस्ट्री में कला के नाम पर नंगा नाच होता है।

अनुभव सिन्हा के इस बयान पर भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. इंस्टाग्राम पर 6 मिनट की वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने अनुभव सिन्हा को कहा की बॉलीवुड को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. भोजपुरी से ज्यादा नंगापन तो बॉलीवुड में देखने को मिलता है. वह यही नहीं रुकी. बॉलीवुड में ड्रग्स के सेवन पर बात करते हुए उन्होंने कहा दुनिया ‘आपके बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई देख रही है. फिर चाहे वो आत्महत्या हो, हत्याकांड हो या फिर ड्रग्स का मामला हो. लोग सब जानते हैं. फिर आप करें तो सब कुछ अच्छा और हम करें तो गंदे हैं.’

यही नहीं, रवि किशन का बचाव करते हुए अक्षरा ने कहा ‘रवि किशन ने जो अपना नाम बनाया है वो नंगा नाच करके नहीं बनाया है. गुमनाम भोजपुरी इंडस्ट्री को पहचान दिलाने में रवि किशन की बहुत बड़ी भूमिका रही है. भोजपुरी इंडस्ट्री ने बिना किसी की मदद के अपनी पहचान बनाई है. पहले आप अपने इंडस्ट्री में झांकिए फिर किसी दूसरे पर उंगली उठाइए. अगर इंडस्ट्री में कोई सुधार की बात कर रहा है तो इसमें गलत क्या है.’

आपको बतादें की इससे पहले भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस आम्रपाली और भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ भी रवि किशन के बयान का समर्थन कर चुके है. आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था ‘जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं कर रहे… उस थाली को साफ रखना चाहते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी भी स्वच्छ थाली में खा सके #Istandwithravikishan.’ वही निरहुआ ने ट्वीट कर लिखा था ‘गोरखपुर के माननीय सांसद बड़े भैया रवि किशन जी ने कुछ गलत नहीं बोला, कुछ लोगों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है? @ravikishann #IstandwithRavikisan #DrugMafiaOfBollywood.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *