बिहार में पंचायत चुनाव कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग को प्रस्ताव भेज कहा है कि 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराया जाएगा,जिसका पहला चरण 20 सितंबर को जबकि आखरी चरण 25 नवंबर को कराने की बात कही गई है।
आयोग इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 10 चरणों मे कराना चाह रही है, जिसका पहला चरण 20 सितंबर, दूसरा चरण 24 सितंबर, तीसरा चरण 4 अक्टूबर, चौथा चरण 6 अक्टूबर, पांचवा चरण 18 अक्टूबर, छठा चरण 22 अक्टूबर, सातवां 31 अक्टूबर, आठवां चरण 7 नवंबर, नौवा चरण 15 नवंबर और आखिरी चरण 25 नवंबर को होगा।
आयोग की तरफ से सरकार को भेजे गए इस प्रस्ताव को पंचायती राज विभाग जल्द ही कैबिनेट में रखेगा जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव से जुड़ी अधिसूचना, संभावित तारीख 20 अगस्त को,जारी कर दी जाएगी।
अधिसूचना जारी होते ही आचार-संहिता भी लागू हो जाएगी। बिहार में पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम से होने जा रहे हैं जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने विभिन्न राज्यों से 2 लाख 80 हजार ईवीएम मंगवाए हैं।
मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चार पदों पर मतदान ईवीएम से, तो वहीं ग्राम कचहरी के दो पदों के लिए बैलेट पेपर से चुनाव होंगे।
इधर मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगर कोरोना की स्थिति में सुधार होता है तो ही विभाग पंचायत चुनाव कराने के पक्ष में है।
Read More
- सबसे लंबी पिंक लाइन पर आज से दौड़ेगी मेट्रो, समय और पैसे दोनों की होगी बचत
- बिहार के औरंगाबाद जिले में तेज़ रफ्तार बोलेरो ने दर्दनाक हादसे में ली 6 लोगों की जान
- छेड़छाड़ के मामले में महिला शिक्षामित्र द्वारा प्रधानाध्यापक को चप्पल से दौड़ाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल
- नोएडा सेक्टर 33 के टॉय पार्क में बने खिलौनों से जल्द मिलेगी चीन को टक्कर
- अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी आई ओबीसी जनगणना के समर्थन में
