बिहार चुनावों से पहले जानें किन दलों को मिला नया चुनाव चिन्ह, पप्पू को कैंची तो मांझी को पैन, जानें पूरा ब्यौरा

बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियां जारी है। कहीं एक दूसरे पर जम कर आरोपो के तीर चलाये जा रहे तो कहीं चुनावी बिसात पर ऐसी गोटियां बिछाई जा रही है जिससे जीत में कोई कोर कसर बाकी न रहे। गठबंधन में सीटों के बंटवारे अपर तो नेताओं में टिकट को लेकर उलझन की स्थिति है। इसी बीच चुनाव आयोग ने कुछ दलों को नया चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है।


इसी क्रम में अब पप्पू यादव के दल जन अधिकार पार्टी को कैंची चुनाव चिन्ह मिला है वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को पैन (कड़ाही) चुनाव आवंटित किया गया है। इन दो दलों के अलावा आशुतोष कुमार के राष्ट्रीय जन-जन पार्टी को बैट(बल्ला) छाप, राष्ट्रीय जनविकास पार्टी को बेबी-वॉकर, हिन्दुस्तान संपूर्ण आजाद पार्टी को बैलून छाप, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को बाइनोकूलर्स चिन्ह, मजदूर एकता पार्टी को हैण्डकार्ट छाप चुनाव आयोग की ओर से दी गयी है।


आपको बता दें कि इससे पहले पप्पू यादव की पार्टी का चुनाव चिन्ह हॉकी स्टिक और बॉल था वहीं जीतन राम मांझी के दल का चुनाव चिन्ह टेलीफोन छाप था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *