आज शाम जदयू की सदस्यता लेंगे गुप्तेश्वर पांडे, यहां से लड़ेंगे चुनाव!

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के वीआरएस लेने के बाद से लगातार उनके राजनीति में आने को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। कभी उनके बक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई तो कभी यह अनुमान लगाया गया कि वह वाल्मीकिनगर सीट से जदयू के टिकट पर लोकसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक गुप्तेश्वर पांडे न स्पष्ट तौर पर इन बातों को नकारा था न ही हामी भरी थी।


अब आज मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे आज शाम जदयू की सदस्यता ले लेंगे। इससे पहले भी कई बार उनके सदस्यता लेने की खबरें सामने आई और कल वह जदयू कार्यालय भी पहुंचे थे।

तब बिहार के सीएम नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात के बाद भी इस बात को बल मिला था कि वह जदयू की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि ऐसा कल हुआ नही और अब आज फिर खबर आई है कि वह आज शाम जदयू में शामिल हो जाएंगे। इसी के बाद शायद इस बात से पर्दा हटे की वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें क्या बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दे दिया इस्तीफा, जानें सच

यह भी पढ़ें पॉलिटिक्स में गुप्तेश्वर पांडे की एंट्री पर चर्चा के बीच वायरल हुआ ‘रॉबिनहुड बिहार के’ गाना, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शायरी ट्वीट कर दिया संजय राउत को जवाब, लिखा-सफ़र में मुश्किलें आएँ ,तो जुर्रत और बढ़ती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *