सुशांत के ड्रग्स लेने की बात आई सामने तो स्वरा भास्कर ने कहा- बस या अभी और भद्द पिटवानी है..

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हर दिन एक नया नाम और हर दिन एक नई गिरफ्तारी भी हो रही है। अब तक कई बड़े नाम ड्रग्स के एंगल के सामने आने के बाद जांच की जद्द में आ चुके हैं।

इसी क्रम में कल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने पूछताछ की है। इस पूछताछ के बाद कुछ चैंनलों ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे इस बात की पुष्टि कुछ अभिनेत्रियों ने अपने बयान में की है।


सुशांत के ड्रग्स लेने संबंधी ख़बरों के सामने आने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट के माध्यम से तंज कसते हुए कहा-खुश? जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत ब्रिगेड। बस या अभी और भद्द पिटवानी है बेचारे सुशांत की???’ आपको बता दें कि कुछ वक्त तक सुशांत के साथ रिलेशन में रहने वाली अभिनेत्री सारा अली खान से कल एनसीबी ने पूछताछ की थी। इस पूछताछ से संबंधित कुछ ख़बरों में दावा किया गया था कि सारा ने एनसीबी को बताया है कि सुशांत ड्रग्स लेते थे।


आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस के बाद इस मामले में सीबीआई, एनसीबी, ईडी जैसी तमाम एजेंसियों की एंट्री हो चुकी है। सीबीआई जांच की मांग जोर शोर से उठी और बाद में बिहार सरकार की अनुशंसा पर इसकी स्वीकृति भी मिली।

हालांकि इस मामले में जांच ड्रग्स पर केंद्रित होती चली गई और बाकी चीजें ओझल होती जा रही है। देखना है इंसाफ दिलाने से शुरू हुई इस कार्रवाई का क्या अंजाम होता है?

यह भी पढ़ें सुशांत सिंह पर RJD नेता के बिगड़े बोल, कहा सच्चा राजपूत होता तो आत्महत्या नहीं करता

यह भी पढ़ें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में SC ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, पढ़ें किसने क्या कहा

यह भी पढ़ें बहन ने रखी सुशांत सिंह राजपूत के लिए ग्लोबल प्रेयर, लोगों से की जुड़ने की अपील

यह भी पढ़ें आखिर इस बात का खुलासा हो ही गया की रिया से क्यों नाराज़ थे सुशांत सिंह राजपूत, आप भी जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *