बिहार विधानसभा चुनावों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर है। नेता एक दूसरे पर जमकर शब्दबाण चला रहे हैं। यूँ तो मुख्य मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच ही है लेकिन चिराग के अकेले इस रण में उतरने के फैसले ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। खास बात यह है कि चिराग जहां बीजेपी और राजद अपर नरम हैं वहीं नीतीश को लेकर हमलावर रहे हैं। एक बार फिर चिराग ने सीएम नीतीश पर तीखा हमला बोला है।
चिराग ने शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए हैशटैग असंभव नीतीश का प्रयोग किया और लिखा,’शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को तस्कर बनाया जा रहा है।बिहार कि माताएँ बहने अपनो को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती।बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है की बिहारी रोज़गार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो साँप सूँघ लिया है।’
बिहार चुनाव: सुशील मोदी ने तेजस्वी के 10 सवालों के जवाब में दागे 5 सवाल
बिहार चुनाव विशेष- क्या मोदी-नीतीश के करीबी रहे प्रशांत किशोर पर्दे के पीछे से निभा रहे बड़ी भूमिका?
