उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने यह ऐलान किया है कि अब वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव नहीं लड़ रही है। इससे पहले उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से अलग होने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सरकारी तंत्र, धनबल और हिंसा का ऐसा घोर दुरुपयोग समाजवादी पार्टी(सपा) के शासन की यादें दिलाता है।

“पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ता और धनबल का घोर दुरुपयोग तथा हिंसा आदि जो हो रही है वह सपा शासन की ऐसी अनेकों यादें ताजा कराता है। इन्हीं कारणों से बसपा ने इन दोनों अप्रत्यक्ष चुनावों को नहीं लड़ने का फैसला किया।” मायावती ने ट्वीट करके अपनी यह बातें रखी है। आगे उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “अब यूपी विधानसभा का चुनाव निकट है।

भाजपा सरकार के विरुद्ध सपा जो जुबानी विरोध व आक्रमकता दिखा रही है वह घोर छलावा व अविश्वसनीय है। सत्ता के दुरुपयोग व हर कीमत पर चुनाव जीतने के लिए सपा का पूरा शासनकाल काफी चर्चाओं में रहा। जनता कुछ भी नहीं भूली है।” 

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यह भी सवाल उठाया कि गरीबों और किसानों द्वारा संकट झेलने के मामले में सपा क्यों चुप रही। साथ ही में यह भी कहा कि दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के खिलाफ होने वाले बेरोजगारी, अन्याय, हिंसा और अत्याचार पर सपा ने अपनी आवाज क्यों नहीं उठाई।

Read More

  1. 12 जुलाई से फिर लगेगा जनता का दरबार, मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्याएं
  2. सलमान खान के लिए फिर आई मुसीबत, चंडीगढ़ पुलिस ने किया तलब
  3. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए होगा पूरा मनोरंजन, ये शोज़ और फिल्में देखने को मिलेंगे
  4. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दिल्ली में लॉकडाउन पर दी बड़ी खबर
  5. बिजनेसमैन बने तेजप्रताप यादव, शुरू किया अगरबत्तियों का कारोबार
  6. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किए नए निर्देश, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर है मामला

3 thoughts on “उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *