नगर निगम के बकाये भुगतान को लेकर केजरीवाल के घर धरने पर बैठे बीजेपी नेता, जानें क्या कहा

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद गौतम गंभीर, पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली नगर निगम के 13,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


इस प्रदर्शन के दौरान अहम बयान देते हुए सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा,’पिछले तीन दिन से हमारे एमसीडी के कर्मचारी यहां बैठे हुए हैं, वो(मुख्यमंत्री) कम से कम आकर बात कर सकते हैं। ये(हाउस अरेस्ट) सिर्फ असली मुद्दे से भटकाने की कोशिश है क्योंकि वो जानते हैं कि हम यहां से नहीं हटेंगे।’


वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल सहित आप नेताओं ने बीजेपी के शासित तीन नगर निगमों में ‘भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन’ का आरोप लगाया है और दावा किया है कि समस्त देय धनराशि का निगमों को जारी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *