राजस्थान में बीजेपी को मिली बड़ी जीत, जानें

राजस्थान में हुए स्थानीय चुनावों में बीजेपी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बीजेपी ने राज्य में हुए स्थानीय चुनावों पर बमपर जीत हासिल की है। पार्टी की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इन चुनावों में पार्टी को मिली जीत पर कई जानकारियां दी हैं। 


जावड़ेकर ने कहा कि राजस्थान जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिली। ज़िला परिषद के चुनाव में 636 सीटों में से 353 सीटें बीजेपी ने जीतीं। पंचायत समिति की 4,371 सीटों में से 1,990 सीटें बीजेपी को मिली।


प्रकाश जावड़ेकर ने पार्टी के प्रदर्शन के साथ ही कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी अहम बयान देते हुए कहा कि 21 ज़िला परिषद में हुए चुनाव में 14 में बीजेपी को बहुमत मिला। कांग्रेस को केवल 5 ज़िला परिषद में बहुमत मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *