बंगाल चुनावों से पहले जेपी नड्डा ने 9 पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन, बोले कुल 38 कार्यालय बनेंगे

पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में बीजेपी जहां अच्छा प्रदर्शन कर बंगाल में राजनीतिक जमीन तलाशने की जुगत में है वहीं ममता बनर्जी और टीएमसी के सामने सत्ता में बने रहने की चुनौती है। इन सब के बीच न सिर्फ दोनो दलों के नेताओं की तरफ से तल्ख बयानबाजी जारी है बल्कि बीजेपी ने आज राज्य में 9 नए कार्यालयों के उद्घाटन भी कर दिया है।


कोलकाता में बीजेपी के 9 कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,’मुझे खुशी है कि आज BJP के यहां 9 कार्यालय समर्पित हुए हैं। बंगाल में आगे चलकर BJP के 38 कार्यालय बनने हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता  भी बढ़ रहे और कार्यालय भी। ये कार्यालय मॉडल तरीके से सुसज्जित होगा।’

उन्होंने टीएमसी और कांग्रेस जैसे दलों पर निशाना साधते हुए आगे कहा,’बीजेपी कार्यालय से चलती है और अन्य पार्टी का कार्यालय घर से चलता है। अन्य राजनीतिक दल परिवार ही पार्टी है, परिवार में सीमित हो गई है। TMC भी इनसे अलग नहीं है वो भी परिवार वाली पार्टी बन गई है लेकिन हम बीजेपी..पार्टी ही परिवार है।’


आपको बता दें कि हाल के दिनों में नड्डा का यह दूसरा पश्चिम बंगाल दौरा है। इससे पहले वह सिलीगुड़ी गए थे। नड्डा के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बंगाल का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय भी लगातार बीजेपी की तरफ से ममता सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में इसी से समझा जा सकता है कि बीजेपी इन चुनावों में किस स्तर पर तैयारी में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *