सरकार के प्रस्ताव अपर नही बनी बात, किसान बोले-रोज होंगे प्रदर्शन, दिल्ली-जयपुर हाईवे होगा बंद

कृषि कानूनों को लेकर जारी किसानों का आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा है। एक तरफ जहां किसान इन तीनो बिलों को निरस्त करने की मांग पर अड़े हैं वहीं सरकार ने आज एक बार फिर बीच का रास्ता निकालते हुए एक लिखित प्रस्ताव किसानों को भेजा था। हालांकि किसानों ने इसे नकार दिया है। इसके अलावा किसानों की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई।


किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’पूरे देश में रोज प्रदर्शन होगा। पंजाब,हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 14 तारीख को धरने लगाए जाएंगे जो धरने नहीं लगाएगा वो दिल्ली को कूच करेगा। 12 तारीख को जयपुर-दिल्ली हाईवे पर रोक लगाया जाएगा।


किसानों ने यह भी कहा कि,’12 तारीख को एक दिन के लिए पूरे देश के टोल प्लाज़ा फ्री कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बीजेपी के जितने मंत्री है उनका घेराव किया जाएगा और उनको पूरी तरीके से बहिष्कार करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *