बिहार सरकार के मंत्री और जद(यू) पार्टी के मदन सहनी के इस्तीफे की पेशकश के बाद राजनीति तेज हो गई है। एक तरफ जहां इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टी सरकार पर हमला बोल रही है वहीं बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, “अधिकारी कोई व्याकुल होने की चीज नहीं है।
उन्हें नियंत्रण में लेकर कार्य करना चाहिए। मदन सहनी जी के इस्तीफे की बात कई और कारणों से हो सकती है। जनता सरकार को चुनती है और मंत्री को चाहिए कि अधिकारियों से आपस में सामंजस्य बिठाए ताकि जनता के हित में कार्य हो।” उन्होंने कहा कि उनके विभागों में कोई अफसरशाही नहीं है। अब इस मामले पर मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को अपनी सीमा में रहने की हिदायत दे डाली है।
मंत्री जीवेश मिश्रा के इन बयानों से आगबबूला होकर मदन सहनी ने कहा कि, “यह विद्या वह अपने आप तक सीमित रखें, हम राजनीतिक प्राणी है कोई दलाल नहीं जो तालमेल रखें। हम उनको जानते हैं, हमारे जिले के ही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “जिस दवा के धंधे से जुड़े रहे हैं, हम उनसे ज्यादा जानकार हैं। उनको अपनी सीमा में रहना चाहिए।
उनको दो-दो विभाग मिले हुए हैं इसीलिए वह ज्यादा खुश है। वह कौन होते हैं मुझसे प्रमाण पत्र लेने वाले?” शनिवार को एक निजी कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी मुजफ्फरपुर में थे। इसी दौरान श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा भी मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस बीच बयानों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया था।
6. https://hamarirai.com/2021/07/04/army-plane-damaged-in-philippines-40-injured-and-17-killed/
7. https://hamarirai.com/2021/07/05/yogi-adityanath-accepted-the-challenge-given-by-owaisi/

One thought on “आपस में भिड़े बिहार सरकार के मंत्री,मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को सीमा में रहने की दी हिदायत”