बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने नितीश कुमार पर लालू और मोदी को धोखा देने का लगाया आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है. इसी क्रम में चिराग ने अपने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए जिसमें उन्होंने नितीश कुमार पर पहले लालू प्रसाद यादव और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा देने का आरोप लगाया।

ट्वीट करते हुए चिराग ने लिखा “पिछली बार आदरणीय @laluprasadrjd जी के आशीर्वाद से आदरणीय @NitishKumar जी मुख्यमंत्री बने और फिर उनको धोखा देकर प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से रातों रात मुख्यमंत्री बन गए।इस बार कहीं आदरणीय @narendramodi जी का आशीर्वाद लेकर फिर आदरणीय @laluprasadrjd जी के शरण में ना चले जाएँ साहब।”

चिराग ने नितीश कुमार द्वारा बीजेपी को ठगने का आरोप लगते हुए लिखा “आदरणीय @NitishKumar जी ने साज़िशन @BJP4India को पिछली बार लड़े 157 सीट के जगह कम सीटें दी है।आज नीतीश जी को 121 सीटें चाहिए थी वहीं अपने राजनैतिक गुरु आदरणीय @laluprasadrjd के साथ 101 पर मान गए थे लेकिन भाजपा के साथ इन्हें 101 सीट से ज़्यादा चाहिए।पहले बिहार को ठगा और अब भाजपा को.”

नितीश कुमार पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए चिराग ने लिखा “जो भीतरघात आदरणीय @NitishKumar जी ने लोकसभा के चुनाव में लोजपा प्रत्याशीयों किया था वही अब वह भाजपा प्रत्याशीयों के साथ कर रहे है।लोजपा के जैसे भाजपा के ऐहसानो को भूल मत जाइएगा।मात्र अपने कुर्सी की रक्षा के लिए बिहार के 5 वर्ष बर्बाद किया साहब ने। #असम्भवनीतीश।”

बिहार चुनावों के बीच ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #का_किये_हो_मोदी_जी

बिहार चुनाव: बिहार में बीजेपी के पास नहीं कोई चेहरा, इसलिए निर्मला सीतारमण ने किया घोषणा पत्र जारी- तेजस्वी यादव

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी, कोरोना काल मे भी लगी मतदाताओं की कतार, पढ़ें

बिहार चुनाव: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हुए कोरोना पॉजिटिव, पटना AIIMS में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *