Watch Video: मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरों से मुँह छिपाती दिखीं सारा अली खान, वायरल हुआ वीडियो

जबसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में सारा अली खान का नाम आया है, तबसे सारा मीडिया में लगातार सुर्खिया बटोर रही है. ऐसी ही सुर्खियां सारा अली खान का एक वीडियो बटोर रहा है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों को इग्नोर करते हुए देखी जा सकती है.

विरल भयानी ने अपने इस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सारा अली खान एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखाई दे रही है. उन्होंने अपना मुँह मास्क से ढका हुआ है और कोरोना से बचने के लिए एक प्लास्टिक शील्ड भी पहन रखी है.

अमूमन मीडिया से हमेशा हंसकर मिलने वाली सारा से जैसे ही मीडिया कर्मी बात करने पहुंचे तो कभी सारा मुँह को नीचे करते तो कभी दूसरी ओर घुमाती दिखीं. मीडिया कर्मी सारा से सवाल पूछते रहे मगर उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया.

सारा चेन्नई से अपनी फिल्म की शूटिंग ख़त्म कर मुंबई वापस लौटी थी. जबसे ड्रग केस में नाम उछला है तबसे सारा ने सोशल मीडिया से भी दुरी बनाली है. सारा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 10 सितम्बर की है जिसमें वह एक कंपनी का प्रचार करते हुए नज़र आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *