मोदी की सुरक्षा को और मजबूत बनाने आज भारत की धरती पर उतरेगा ‘एयर इंडिया वन’, एयरफोर्स वन की तर्ज पर हुआ तैयार, मिसाइल डिफेंस सिस्टम से है लैस

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार हवा में भी प्रधानमन्त्री मोदी की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए आज एअर इंडिया वन भारत भारत पहुँच रहा है.. अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस विमान को अमरीका के राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन की तर्ज़ पर बनाया गया है. VVIP सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने विशेष रूप से दो चौड़ी बॉडी के बोइंग 777-300ERs तैयार करवाए है. एक विमान प्रधानमंत्री के लिए होगा और दूसरा राष्ट्रपति के लिए.

कुछ महीने पहले भारत के पहले ‘एयर फोर्स वन’ विमान की एक तस्वीर भी सामने आई थी जो काफी वायरल हुई थी. इस विमान पर अशोक चक्र के साथ एक तरफ भारत और एक तरफ इंडिया भी लिखा दिखाई दे रहा था.

aबात करे एअर इंडिया वन की तो इस विमान का अपना मिसाइल डिफेंस सिस्टम, सेल्फ प्रोटेक्शन सूट है जो दुश्मन देश के रडार फ्रेंक्वेंसी को जाम कर सकते हैं. इस विमान के अंदर एक कॉन्फ्रेंस रूम, वीवीआईपी यात्रियों के लिए एक केबिन, एक मेडिकल सेंटर और साथ ही साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों, स्टाफ के लिए सीटें होंगी.

यह विमान एक बार ईंधन भराने के बाद लगातार 17 घंटे तक उड़ान भर सकेगा. अभी वीवीआई बेड़े में जो विमान हैं, वे सिर्फ 10 घंटे तक ही लगातार उड़ सकते हैं. दोनों विमान एक तरह से मजबूत हवाई किले की तरह हैं. इनकी खरीद पर करीब 8,458 करोड़ रुपये की लागत आएगी.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *