चेन्नई में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुमनाम ईमेल में दावा […]
Tag: #President
खास प्रेसिडेंशियल ट्रेन से दिल्ली से कानपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दिल्ली से कानपुर की तीन दिन की यात्रा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। इस यात्रा में उनकी पत्नी सविता कोविंद भी उनके साथ मौजूद हैं।राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 25 जून को दोपहर 12:45 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई जो कि 5 घंटे बाद यानी कि करीब साढ़े सात बजे पहुंचेगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे।
मोदी की सुरक्षा को और मजबूत बनाने आज भारत की धरती पर उतरेगा ‘एयर इंडिया वन’, एयरफोर्स वन की तर्ज पर हुआ तैयार, मिसाइल डिफेंस सिस्टम से है लैस
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार हवा में भी प्रधानमन्त्री मोदी की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए आज एअर इंडिया वन भारत भारत पहुँच रहा है.. अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस विमान को अमरीका के राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन की तर्ज़ पर बनाया गया है. VVIP सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने विशेष रूप से दो चौड़ी बॉडी के बोइंग 777-300ERs तैयार करवाए है. एक विमान प्रधानमंत्री के लिए होगा और दूसरा राष्ट्रपति के लिए.
बीजेपी ने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा सत्र से पहले कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक, पढ़ें
कोरोना महामारी के दौर में जारी संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार होने की आशंका अब तक सही साबित हुई है। कृषि विधेयकों को लेकर सरकार और विपक्षी दलों में खूब तनातनी देखने को मिल रही है। राज्यसभा से निलंबित सांसद जहां एक तरफ धरने पर हैं वहीं सांसदों के व्यवहार से दुखी राज्यसभा के उप-सभापति भी उपवास पर हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर भी सांसदों के व्यवहार पर दुख जताया है।
