दिनकर की जयंती पर कवि कुमार विश्वास ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार से की यह मांग, कहा-मौका भी है….

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आज जयंती है। जैसा कि हम जानते हैं दिनकर का जन्म बिहार राज्य के सिमरिया में 1908 में हुआ था। वह तीन बार न सिर्फ राज्यसभा के सदस्य रहे बल्कि तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे। चीनी आक्रमण पर उनकी कविता ‘परशुराम की परीक्षा’ सहित उनकी कई कविताएं हैं जो आज की परिस्थितियों पर भी सटीक बैठती हैं।


दिनकर की जन्मतिथि के अवसर पर #MithilawantsDinkaruniversity ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल है। इस अभियान को मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी अपना समर्थन दिया है। कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा-आदरणीय नीतीश कुमार जी, पीएम मोदी जी,विश्व को भारतीय भाषा के गौरवशाली युग की उजास से परिचित कराने वाले हमारे महाकवि के घर की,आप दोनों से  #MithilaWantsDinkarUniversity की यह माँग जायज़ है ! आज उनकी जयन्ती पर सहमति की हाँ कर ही दीजिए! मौका(चुनाव) भी है, दस्तूर(जयंती) भी है।


इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर रामधारी सिंह दिनकर को याद करते हुए लिखा-राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी कालजयी कविताएं साहित्यप्रेमियों को ही नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।

बेरोजगारों के समर्थन में उतरे कुमार विश्वास, लिखा- संभल जाओ नही तो समय तक तुम्हे समय नही देगा…

कश्मीर से कुलभूषण और केजरीवाल से करप्शन तक खूब बोले कुमार विश्वास

मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना का भी चल रहा था इलाज

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि आज, पढ़ें किसने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *