इस्लामपुर बना ईश्वरपुर: महाराष्ट्र सरकार का नया फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में खाद्य, नागरी आपूर्ति एवं ग्राहक संरक्षण मंत्री छगन भुजबळ ने यह जानकारी दी।
यह फैसला गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र को भेजेगी। नाम बदलने की मांग शिव प्रतिष्ठान नामक हिंदुत्व संगठन ने की थी, जिसकी अगुवाई संभाजी भिडे कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब तक नाम नहीं बदलेगा, वे चैन से नहीं बैठेंगे।
शिवसेना के एक स्थानीय नेता ने बताया कि इस मांग की शुरुआत 1986 से चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
इस ऐलान के एक दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी विधान परिषद में कहा था कि अगर किसी ने गैर-हिंदू, बौद्ध या सिख होते हुए फर्जी अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र बनवाया है, तो उसे रद्द किया जाएगा।
