IPL 2020: DC vs RR: पॉइंट्स टेबल में फिर से नंबर 1 स्पॉट हासिल करने उतरेगी दिल्ली, दुबई में अब तक नहीं गवाया एक भी मैच, देखिये संभावित टीमें

आईपीएल में आज सीजन का 30वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. यह मुकाबला दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर जहां दिल्ली पॉइंट्स टेबल में फिर से नंबर 1 स्पॉट हासिल करना चाहेगी वहीँ राजस्थान की टीम यह मैच जीतकर आईपीएल में खुद को बचाये रखने की पूरी कोशिश करेगी.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 46 रनों से शिकस्त दी थी. दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 184 रन बनाये थे वही दिल्ली की टीम 138 रनों पर आल आउट हो गई थी. जीत के हीरो रहे थे रबाडा जिन्होंने 3 विकेट चटके थे.

इस समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में दिल्ली जहां दूसरे पायदान पर है वहीँ राजस्थान सातवें पायदान पर है. इस लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली का पलड़ा इस मैच में भारी दिखाई देता है.

हेड-टु-हेड मुकाबले

दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक 21 मुकाबले हुए है जिसमें से दिल्ली ने 10 और राजस्थान ने भी 11 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. मगर पिछले चार मैचों की बात की जाए तो राजस्थान दिल्ली को एक भी मैच में हरा नहीं पायी है.

दिल्ली के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

दिल्ली की टीम में बैटिंग का दारोमदार कप्तान सुरेश अय्यर, शिखर धवन, ऋषब पंत और पृथ्वी शॉ पर रहेगा. कप्तान सुरेश अय्यर और पृथ्वी शॉ दोनों शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड का अभी तक दिल्ली के नाम ही है.

 दिल्ली ने कोलकाता के विरुद्ध 226 रनों का लक्ष्य इसी सीजन में चेस किया है जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा चेस है. बोलिंग ब्रिगेड की ज़िम्मेदारी मार्कस, अक्षर पटेल, आश्विन और रबादा के कंधो पर होगी. इस समय रबादा पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर है. युवा खिलाड़ी ही दिल्ली टीम की ताकत साबित हो रहे है.

राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सेमसन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. संजू सेमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ जोस बटलर और रोबिन उथप्पा का बल्ला इस सीजन में अभी तक शांत ही रहा है जो टीम के लिए परेशानी का सबब है. राहुल तेवतिया का बल्ला इस सीजन जमकर आग उगल रहा है. राहुल की बल्लेबाज़ी पर सबकी नज़र रहेगी.

वहीँ बोलिंग का भार जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, राहुल तेवतिया और अंकित राजपूत पर होगा. जोफ्रे आर्चर भी  इस सीजन शानदार बल्लेबाज़ी क्र रहे है.

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. दिन में मैच होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है.

पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.

इस मैदान पर अब तक कुल 79 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 32 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 46 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.  

इस सीजन इस मैदान पर अब तक 13 मैच खेले जा चुके है जिसमें 11 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 155 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.

राजस्थान की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार (2008) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली की टीम किसी भी सीजन में आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुँच पायी है. मगर जिस तरह से दिल्ली की टीम इस बार खेल रही है, वह खिताफ की प्रबल दावेदार दिखाई दे रही है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *