एक वर्चुअल इवेंट के दौरान एप्पल कंपनी ने अपनी iPhone 12 सीरीज़ लांच की है. इस सीरीज के तहत एप्पल ने 4 स्मार्ट फ़ोन लांच किये. iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max.
इस सीरीज में iPhone 12 mini सबसे सस्ता और हल्का फ़ोन है. कंपनी की माने तो यह अबतक का सबसे हल्का 5G टेक्नोलॉजी वाला फ़ोन है. कंपनी ने जहां इसकी डिस्प्ले 5.4 इंच दी है वहीँ iPhone 12 Pro Max की डिस्प्ले 6.7 इंच है.
कंपनी के अनुसार यह अब तक का एप्पल का सबसे पावरफुल फ़ोन है. सुरक्षा की लिहाज़ से इसकी टेक्नोलॉजी को भी काफी अंडवान्स बनाया गया है. iPhone 12 सीरीज़ में कंपनी ने ए-14 बायोनिक प्रोसेसर लगाया है जो अब तक का सबसे तेज़ प्रोसेसर माना जा रहा है.
इस सीरीज की बात करे तो सभी iPhone में 12 मेक्सपिक्सेल के कैमरे दिए गए है जिसमें 5x optical zoom है. बेहतरीन तस्वीरों के लिए कैमरे में 5 अलग-अलग मोड मिलेंगे जिससे आप शानदार तस्वीरें ले सकते है.
नाईट फोटोग्राफी को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने नाईट मोड में खासे बदलाव किये गए है. नाईट मोड में टाइम्स लैप्स की सुविधा भी दी गई है.
इस सीरीज की सबसे ख़ास बात यह है की यानी यह फोन छह मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह आराम से रह सकते है.
iPhone 12 mini औरiPhone 12 5 रंगों में मिलेंगे. रेड, ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और वाइट. वहीँ iPhone 12 Pro and iPhone 12 Pro Max सिल्वर, ग्रेफाइट, गोल्ड और पैसिफिक ब्लू कलर में मिलेंगे.
बैटरी लाइफ की बात करें तो iPhone 12 की बैटरी 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है, जबकि iPhone 12 और iPhone 12 Pro में 17 घंटों तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा।
आइये अब आपको दिखते है प्राइस

iPhone 12 सीरीज़ की घोषणा कंपनी ने iPhone 11 सीरीज की कीमत में भारी कटौती की है. कंपनी ने अलग-अलग वैरिएंट्स में करीब 13,400 रूपए घटाए है. यह iPhone 11 सीरीज के मार्किट में अबतक सबसे काम दाम है.
iPhone 12 सीरीज की बिक्री 5 नवंबर से शुरू होगी.
