जम्मू और कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में 2 आतंकवादी मार गिराए

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब एक मुठभेड़ में उन्होंने दो आतंवादियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों को ख़ुफ़िया एजेंसियों से जानकारी मिली थी की शोपियां के चाकुरा इलाके में 2 आतंकवादी छुपकर बैठे है.

जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था. जैसे ही सुरक्षाबल की टुकड़ी उस इलाके में पहुंची, आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू करदी और जवाबी कार्यवाही में दोनों आतंकी मारे गए.

अभी तक मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पायी है. न ही यह पता लग पाया है की यह दोनों किस संगठन से ताल्लुक रखते है. हाल ही में कुलगाम में भी सेना और आतंवादियों की मुठभड़ हुई थी जिसमें 2 आतंकवादी मारे गए थे.

इससे पहले शोपियां इलाके में 16 घंटों के ऑपरेशन के दौरान सेना ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया था. उनके पास से भी AK-47 सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला था.

उससे पहले पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में 2 आतंकवादी मारे गए थे. हाल ही में पंपोर में आतंकियों ने CRPF की एक टुकड़ी पर हमला कर दिया था जिसमें 2 जवान घायल हो गए थे.

इस साल अब तक करीब 75 एनकाउंटर में सुरक्षाबल 180 आतंकवादियों का सफाया कर चुके है वहीँ 138 को पकड़ा जा चुका है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *