जम्मू और कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में 2 आतंकवादी मार गिराए

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब एक मुठभेड़ में उन्होंने दो आतंवादियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों को ख़ुफ़िया एजेंसियों से जानकारी मिली थी की शोपियां के चाकुरा इलाके में 2 आतंकवादी छुपकर बैठे है.

यूपी विधानसभा के बाहर महिला ने खुद को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

उत्तरप्रदेश पुलिस की कार्यशैली पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। कभी एनकाउंटर को वजह से चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस इन दिनों हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद कि कार्रवाई की वजह से विवादों के केंद्र में आ गई थी।

सीएम योगी के गृह जिले में विधायक के बागी तेवर, कहा- ठाकुरों की सरकार, ठीक से रहिए

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से उनकी ही पार्टी के विधायक का बागी तेवर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक जहां लगातार प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रहे वहीं पार्टी लाइन से हट कर दिए उनके बयान भी चर्चा का विषय बनें हुए हैं। विकास दुबे एनकाउंटर के बाद से लगातर उठ रहे ब्राह्मण-ठाकुर विवाद पर अब विधायक के बोल ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है।