IPL 2020: कल के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से कम नहीं रहे है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.

इन रिकार्ड्स के साथ-साथ पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में भी लगातारबदलाव देखने को मिल रहे है.

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो कल हुए मुंबई और पंजाब के बीच हुए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ज़बरदस्त फेरबदल देखने को मिला है. मुंबई की टीम कल की जीत के बाद छटे स्थान से छलांग लगाकर सीधे पहले स्थान पर पहुंची गई है.

इसके साथ ही दिल्ली की टीम खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुँच गई है. कोलकाता की टीम तीसरे नंबर पर, राजस्थान की टीम चौथे और बैंगलोर की टीम पांचवे स्थान पर विराजमान है.

कल की हार के बाद पंजाब की टीम पांचवे से छठे स्थान पर पहुँच गई है. हैदराबाद की टीम सातवें और स सीजन में सबको हैरान करते हुए चेन्नई की टीम 8वें नंबर पर बनी हुई है.

अब बात करे ऑरेंज कैप की तो कल मुंबई के खिलाफ खेली अपनी 25 रनों की पारी के 246 रनों के साथ बाद मयंक अग्रवाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए है.

इसी मैच में पंजाब के कप्तान राहुल 17 रनों की पारी खेलने के बाद 239 रनों के साथ पहले से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गए है.

173 रनों के साथ CSK के डु प्लेसिस तीसरे स्थान पर बने हुए है. वही कल के मैच में अपनी शानदार 70 रनो की पारी की बदौलत मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 170 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए है. वहीँ 167 रनों के साथ संजू सेमसन पांचवे नंबर पर विराजमान है.

वहीँ बात करें पर्पल कैप की जाए तो कल के मैच में 1 और विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी 8 विकेटों के साथ इस ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर है. वहीँ दिल्ली के रबादा खिसक कर 7 विकटों के साथ दूसरे नंबर पर पहुँच गए है.

कल के मैच में 2 विकेट लेने के बाद मुंबई के राहुल चहर 6 विकेटों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुँच गए है. इसी मैच में 1 विकेट लेकर पंजाब के कोर्टल 6 विकेट के साथ चौथे नंबर पर विराजमान है और मुंबई के बोल्ट पांचवे नंबर पर.

आपको बतादें की UAE में मैदानों की पिच काफी स्लो है और स्पिनर्स को ज्यादा सूट करती है मगर पर्पल कैप की लिस्ट में 5 में से 4 तेज़ गेंदबाज़ है. सिर्फ मुंबई इंडियंस के राहुल चहर ही एक मात्र स्पिनर टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है.  

यह भी पढ़ें IPL 2020: जानिये अंक तालिका में कौनसी टीम है टॉप पर, किन खिलाड़ियों के सर सजी है Purple और Orange कैप, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात

यह भी पढ़ें IPL 2020- 5 विकेट से जीती चेन्नई, रायडू-डुप्लेसिस के बाद डेढ़ साल बाद मैदान पर उतरे धोनी ने जमाया रंग

यह भी पढ़ें IPL 2020: हार्दिक पंड्या के हिट विकेट होने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल, देखिये हिट विकेट होने का वीडियो और मज़ेदार मीम्स

यह भी पढ़ें IPL 2020: पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *