आईपीएल 2020 का 14वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जायेगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जायेगा।
आईपीएल में हैदराबाद और चेन्नई दोनों ही सबसे निचले पायदान की टीमें है. हैदराबाद 7वें और चेन्नई 8वें स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच खेले है मगर 1-1 मैच जीतने में ही कामियाब रही है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों का परफॉरमेंस एक जैसा ही है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
चेन्नई और हैदराबाद के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए है जिसमें से मुंबई ने 9 और हैदराबाद ने 3 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो चेन्नई का पलड़ा भारी दिखाई देता है.
चेन्नई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस के ऊपर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. वहीँ मिडिल आर्डर में धोनी और अम्बाती रायडू बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे. इस मैच में अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो की टीम में वापसी भी हो सकती है. बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए चेन्नई की बोलिंग थोड़ी कमज़ोर है. बोलिंग का भार दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला के कंधो पर रहेगा.
हैदराबाद के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
हैदराबाद की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे पर सारा दारोमदार होगा. वहीँ मिडिल ऑर्डर में केन विलियमसन टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट में खलील अहमद, राशिद खान और भुवनेश्वर पर सारी ज़िम्मेदारी होगी. चेन्नई की तरह हैदराबाद की बोलिंग भी थोड़ी कमज़ोर ही नज़र आती है.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मैच में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बानी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 61 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 34 मैच जीती है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है. एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया है.
इस सीजन में अब तक इस मैदान पर 6 मैच खेले गए है और सभी मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ही जीती है. इसलिए जो टीम टॉस जीतेगी वह बल्लेबाज़ी ही करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है जो आईपीएल के हिसाब से बेहद कम है.
चेन्नई 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है वहीँ हैदराबाद 2 बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही है. खिलाड़ियों की बात की जाए तो चेन्नई और हैदराबाद दोनों ही टीमों में नए और एक्सपीरियंस खिलाडियों का मिश्रण दिखाई देता है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

