उत्तर प्रदेश के गोंडा में देर रात एक पुजारी को गोली मारने का मामला सामने आया है. घायल पुजारी को स्थनीय अस्पताल में भरी करवाया गया था मगर उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर ने लखनऊ रेफेर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम रामजानकी मंदिर मनोरमा के महंत सम्राट दास के ऊपर 4 लोगों ने गोली चला दी. हमले में महंत बुरी तरह से घायल हो गया. इस घटना से पहले भी सम्राट दास के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है.
पुलिस के अनुसार यह सारा मामला ज़मीन विवाद से जुड़ा है. चार में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. दोनों बचे आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
आपको बतादें की हाल ही में राजस्थान के करौली में भी ज़मीन विवाद को लेकर कुछ दबंगो ने पुजारी को जिन्दा जला दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. देखते ही देखते इस मामले ने तूल पकड़ लिया और पुजारी को इन्साफ दिलाने के लिए बीजेपी समेत कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
Rajasthan: पुजारी को ज़िंदा जलाकर मारने का मामला गरमाया, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना
