कागजों पर मिली उपलब्धि गिना रही सरकार, कैसे होगा बेड़ा पार?

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन और प्रचार का सिलसिला अब जोर पकड़ने लगा है। अलग-अलग दल और नेता एक दूसरे पर आरोपों के शब्दबाण चला रहे हैं। खास बात यह है कि दावों और कागजों पर मिली उपलब्धि के भरोसे ही इस बार चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी है।

यूपी- सीएम योगी बोले 2030 तक सड़क हादसों में 50 फीसदी कमी लाने का है लक्ष्य, हर महीने हो समीक्षा

लखनऊ में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी में कहा कि, “2030 तक हमारा दुर्घटनाओं में 50% कमी लाने का लक्ष्य है।

Black Money: स्विस बैंक ने भारत सरकार के साथ साझा की खाताधारकों दूसरी सूची

स्विट्ज़रलैंड सरकार ने अपने यहाँ स्थित स्विस बैंक खतों की दूसरी लिस्ट आज भारत को सौंपी है. काले धन के खिलाफ लड़ाई के रूप में यह मोदी सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है. स्विटजरलैंड की तरफ से जारी किये गए बयान के अनुसार 86 देशों के साथ 31 लाख वित्तीय खातों के बारे में जानकारी साझा की गई है.

हाथरस मामले में विपक्ष के रवैये पर बोले योगी-गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरों को पहचानिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। हम किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। सीएम योगी ने बुधवार को उन्नाव के बांगरमऊ सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद के दौरान ये बातें कहीं।

बिजलीकर्मियों की हड़ताल के मामले पर CM योगी ने मंत्रियों और अधिकारीयों को किया तलब

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों की हड़ताल का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद निपटाने का फैसला किया है. इसके लिए आदित्यनाथ ने मामला अपने हाथों में ले लिया है. आदित्यनाथ ने मामले को निपटाने के लिए मंत्रियों और अधिकारयों को अपने ऑफिस में तलब किया है.

बुरे फंसे आप सांसद संजय सिंह, राजद्रोह मामले में जारी हुआ समन

उत्तरप्रेदश की योगी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ समय से मुखर आवाज़ बुलंद करने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने संजय सिंह को नोटिस दिया है। यह नोटिस उन्हें योगी सरकार के खिलाफ जातिगत सर्वे कराने के लिए जारी किया गया है। ख़बरों के मुताबिक जातिगत सर्वे से संबंधित मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।

बाहुबली अतीक अहमद के अवैध निर्माणों पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों और माफियाओ को बिलकुल भी बख्शने के मूड में नज़र नहीं आ रही है. इसी क्रम में प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद के अवैध सम्पतियों के खिलाफ सरकार ने युद्धस्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी है. अलाहबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अतीक अहमद के भांजे द्वारा दो बीघे सरकारी जमीन पर किये गए अवैध निर्माण को बुलडोज़र चलवाकर ध्वस्त कर दिया.

मुख्तार अंसारी के बाद अतीक अहमद पर कसा शिकंजा,दो दिन में 60 करोड़ की संपत्ति सील

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का माफियाओं के खिलाफ अभियान अनवरत जारी है। कल लखनऊ में मुख्तार अंसारी की अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर चलाने के बाद आज माफिया डॉन अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई प्रयागराज में की गई है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अतीक अहमद के कार्यालय समेत दो मकानों को पुलिस ने सील कर दिया।