हाथरस- पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, डीजीपी भी हैं साथ

इन सभी घटनाक्रमों के बीच उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी आज पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस में पीड़िता के गांव पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा साझा की गई तस्वीरों में डीजीपी और गृह सचिव जमीन पर बैठ पीड़िता के परिवार से बात करते नजर आ रहे हैं।

हाथरस गैंगरेप केस: यह 5 वीडियो इस केस में पुलिस की संवेदनहीनता को दर्शाते है, आप भी देखिये

पुलिस चाहे लाख बयान देती रहे की उसने हाथरस मामले पर पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया है मगर हम जो आपको वीडियो दिखाने जा रहे है उसे देखकर आपको यकीन आ जाएग की इस मामले को लेकर पुलिस कितनी संवेदनहीनता के साथ काम कर रही है.

दुर्गा पूजा पर रोक का आदेश वापस ले यूपी सरकार- राम गोविंद चौधरी

उत्तर प्रदेश सरकार पंडालों में आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा पर रोक का आदेश वापस ले। यह आदेश कानून सम्मत नहीं है। उन्होंने कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट पहुंचेगी। इसे लेकर अनिष्ट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही

हाथरस की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. इस हैवानियत के लिए शब्द भी कम है. मगर उत्तर प्रदेश की पुलिस इस मामले को लेकर शुरू से ही असंवेदनशील बनी हुई है. यूपी पुलिस ने बिना परिवार की अनुमति के पीड़िता की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया.

हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, प्रियंका गाँधी ने ट्वीट यूपी की क़ानून वयस्था पर उठाया सवाल

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप की 19 वर्षीय पीड़िता ने आज सुबह दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया. अस्पताल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता की स्तिथि शुरू से गंभीर बनी हुई थी. सुबह 6 बजे उसने अंतिम सांस ली.

यूपी: बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गों को जान का डर, बुलेटप्रूफ करवाई गाड़ियां

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गुर्गों को अब जान का इतना डर सताने लगा है की वह अपनी गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बनवा रहे है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘ई- संजीवनी’ टेलीमेडिसिन सेवा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, जानें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के‘ई- संजीवनी’ ओपीडी प्लेटफार्म ने 4 लाख टेली-परामर्श का मील का पत्थर प्राप्त कर लिया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष राज्यों में शामिल तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने क्रमशः 1,33167 और 1,00124 सत्रों में लॉग-इन किया।

आखिर सोशल मीडिया पर क्यों लोगों ने कहा ‘अनपढ़ रहेगा बिहार तभी तो बदनाम होगा बिहार’, जानें

जिन राज्यों में सबसे ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े है उसमें सबसे पहला नंबर बिहार का आता है. बिहार में कुल 2 लाख 75 हजार 255 पद खाली हैं.

यूपी प्लेन क्रैश- हरियाणा के निवासी थे ट्रेनी पायलट, 21 साल की उम्र में 125 घंटे विमान उड़ाने का था अनुभव

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर कुसहां और मंजिरपट्टी के बीच आज सुबह खराब मौसम की वजह से एक चार सीटर विमान हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा सुबह तकरीबन 11 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में प्लेन के पायलट कोणार्क शरण की मौत हो गई। उनकी उम्र महज 21 साल थी और वह अमेठी स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में पायलट प्रशिक्षण ले रहे थे।

ग्रेटर नेपाल अभियान के जरिये भारत-नेपाल के रिश्तों में ज़हर घोल रहे है नेपाल के प्रधानमंत्री ओली, अब नैनीताल और देहरादून पर जताया हक़

जिस तरह चीन लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश पर अपना नाजायज़ हक़ जताता रहा है उसी तरह अब नेपाल भी उसकी दोस्ती में अँधा होकर उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल समेत हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार और सिक्किम के कई शहरों पर अपना दावा ठोक रहा है.

बाहुबली अतीक अहमद के अवैध निर्माणों पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र

प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद के अवैध संपत्तियों के खिलाफ सरकार ने युद्धस्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी है.