विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिलों के दौरे पर निकले असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों-शोरों से कर है। वे पश्चिमी उत्तरप्रदेश के संभल और मुरादाबाद जनपद के दौरे पर पर है जो मुस्लिम समुदाय का निर्णायक केंद्र माना जाता है।

पोस्टर के जरिए शिवपाल यादव द्वारा बेटे के लिए सीट छोड़ने की लगने लगी अटकलें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख और जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के एमएलए शिवपाल यादव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अपने जसवंतनगर की सीट, 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के समय, अपने बेटे आदित्य यादव के लिए खाली कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन आशा की किरण बनकर उभरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन कोरोना के समय में आशा की मिसाल बन कर उभरी है। अब तक इस हेल्पलाइन के जरिए करीब 54.5 लाख लोगों की मदद की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नीति 2021 का ड्राफ्ट हुआ तैयार

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है जिसके तहत अब एक बच्चे पर बड़ी राहत मिलने जा रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और इसको वेबसाइट पर अपलोड कर जनता से 19 जुलाई तक राय मांगी गई है।

ओमप्रकाश राजभर के लिए महंगा पड़ा गाजी की मजार पर जाना, ईट पत्थर से मारने की मिली धमकी

बहराइच में सैय्यद सालार मसूद गाजी की मजार पर जाने के मामले ने वाराणसी में भी तूल पकड़ लिया है। इसके विरोध में शुक्रवार को वाराणसी में सर्किट हाउस के समीप राजभर समाज के युवकों ने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का पुतला फूंका और उन्हें समाज की बस्तियों में आने पर ईंट-पत्थर मार कर भगा देने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने यह ऐलान किया है कि अब वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव नहीं लड़ रही है। इससे पहले उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से अलग होने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सरकारी तंत्र, धनबल और हिंसा का ऐसा घोर दुरुपयोग समाजवादी पार्टी(सपा) के शासन की यादें दिलाता है।

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किए नए निर्देश, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर है मामला

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार के दिन उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश देते हुए कहा कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को भेजे गए पुराने नोटिस के ऊपर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू न करें। हालांकि कानून के नियमों के मुताबिक और नए नोटिस के ऊपर प्रदेश सरकार उचित कार्रवाई कर सकती है

ओवैसी द्वारा गाजी की मजार पर चादरपोशी को भाजपा ने बताया राष्ट्रद्रोह

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को बहराइच पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 2022 का चुनाव पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है।

सरकार से विवाद के बीच में नियमों के पालन के लिए ट्विटर ने मांगा आठ हफ्तों का अधिक समय

ट्विटर और भारत सरकार के बीच विवाद थमता अभी भी नजर नहीं आ रहा। ट्विटर ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि वह देश के नए आईटी नियमों के साथ पूरी तरह से पालन की प्रक्रिया आठ हफ्तों के अंदर शुरू करेगा। कोर्ट के सामने प्रस्तुत होने पर ट्विटर ने कहा कि चीफ कंप्लायंस अफसर, रेसिडेंट ग्रीवेंस अफसर और नोडल कॉन्टैक्ट पर्सन की नियुक्ति आठ हफ्तों के अंदर,जो कि सभी भारतीय नागरिक होंगे, की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी की इंट्री बढ़ा सकती है टेंशन

उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले साल के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत तेज होती दिखाई दे रही है। मैदान में खड़ी पार्टियां कई तरह के ऐलान कर चुके हैं, जैसे जहां बसपा बिना किसी गठबंधन के अकेले मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है, वहीं एआईएमआईएम 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

अब भाजपा सांसद रवि किशन ने दी असदुद्दीन ओवैसी को खुलेआम चुनौती

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत बनी हुई है। ऐसे में पहले ही असदुद्दीन ओवैसी योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे चुके हैं। इसी को लेकर अब गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है जिसमें ओवैसी को महाराज जी यानी योगी आदित्यनाथ को छू कर दिखाने की चुनौती दे रहे हैं।

मायावती ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बताया मुख में राम, बगल में छुरी जैसा

बसपा अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर मीडिया को संबोधित करते वक्त पलटवार करते हुए कहा कि मोहन भागवत का धर्म को लेकर उनका बयान मुख में राम और बगल में छुरी जैसा था।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उनका हालचाल लेने के लिए रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे थे।

ओवैसी की दी हुई चुनौती को योगी आदित्यनाथ ने किया स्वीकार

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर गर्मागर्मी तेज होने लगी है। इस मामले में सबसे पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नहीं बनने देने की खुली चुनौती पेश की है।

बसपा के किनारा करने के बाद दलित वोटरों में सेंध लगाने के लिए इस पार्टी के साथ आए एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपना रुख पहले ही साफ करते हुए कह दिया है कि प्रदेश में वह किसी के साथ गठबंधन में नहीं है। यहां तक कि पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल के सिवा वह अन्य किसी भी प्रदेश में किसी भी दल के साथ नहीं जुड़ी हैं।

40 साल के दूल्हे से नाबालिक लड़की की शादी होने के मामले में आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 40 साल के दूल्हे को 12 साल की दुल्हन के साथ शादी करने के मामले में 10 बारातियों समेत जेल की हवा खानी पड़ी। 40 साल के दूल्हे के साथ शादी करने के मामले में पुलिस मानव तस्करी के कोण से भी जांच करने‌ में जुटी है।

शायर मुनव्वर राना के घर पर देर रात हुई छापेमारी, शायर ने लगाए पुलिस पर कई आरोप

लखनऊ और रायबरेली पुलिस ने गुरुवार की देर रात 2 बजे हुसैनगंज के लाल कुआं स्थित एफआई टावर ढींगरा अपार्टमेंट में मुनव्वर राना के फ्लैट पर छापा मारा

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज, छोटे राजनीतिक दलों को साथ लाने को बताई मजबूरी

अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) के छोटे दलों के साथ गठबंधन की बात जारी करने के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती ने निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के दलित विरोधी और काम करने के तरीकों को देखते हुए बड़ी पार्टियों ने उनसे पहले ही किनारा कर लिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा द्वारा 300 से अधिक सीटें जीतने की जताई आशा,विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरी तरह से आश्वासन देते हुए कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। बाकी पार्टियों के बारे में उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ सकते हैं, रोड पर भाषण बाजी कर सकते हैं,लेकिन जनता के दिलों को जीतने के लिए उन सभी को अभी 25 साल और इंतजार करना होगा।

स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिखाए कड़े तेवर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीएसई(CBSE), आईसीएसई(ICSE) और यूपी बोर्ड(UP Board) से स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूले जाने पर जवाब मांगा है। पांच दिन के अंदर सभी को अपने जवाब दाखिल करने हैं जिसे देखते हुए सुनवाई की अगली तारीख 5 जुलाई तय की गई है।