मध्यप्रदेश पुलिस और आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में 3 अंतरराज्यीय आरोपियों के पास से 15 करोड़ से ज़्यादा के मोबाइल फोन ज़ब्त किए। देवास पुलिस के SP डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया, “ये गिरोह रात में हाईवे पर लूट करता था। करीब एक दर्जन आरोपी अभी फरार हैं।अलग-अलग स्थान से 10,350 मोबाइल लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक के जब्त किए गए।”
Tag: #ShivrajSinghCHauhan
एमपी- उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे किसका चलेगा ‘राज’, शिवराज-सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर
मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह उपचुनाव 3 नवम्बर को कराए जाने हैं। इन चुनाव में जहां शिवराज और सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर होगी और उन्हें सरकार बचाये रखने के लिए कम से कम नौ सीटें जीतनी होंगी वहीं 14 मंत्रियों को भी अपना पद बचाये रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। यह 14 मंत्री उन्ही 25 कांग्रेसी विधायकों में से हैं जो सिंधिया खेमे के हैं और उन्ही के कहने पर बीजेपी में शामिल हुए थे।
कांग्रेस पर शिवराज का तंज- लड़का दिखाया कोई और, फेरे करवाये किसी और से…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर करारा हमला बोला है। उपचुनाव के लिए जी जान से तैयारियों में जुटे सीएम शिवराज ने आज एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया जी को दिखाया और कहा कि इन्हें सीएम बनाएंगे लेकिन जो कहा उस बात पर नही रहे और सीएम कमलनाथ को बना दिया।
JEE-NEET परीक्षार्थियों को इन दो राज्यों में मिलेगी मुफ्त रहने- खाने और परिवहन की व्यवस्था
EE-NEET परीक्षा को टालने की मांग और सरकार द्वारा परीक्षा लेने के एलान के बीच राज्य सरकारें भी अब छात्रों की सुविधाओं को लेकर चिंतित दिख रही हैं। इसको लेकर कई राज्य सरकारों की तरफ़ से घोषणाओं की शुरुआत भी कर दी गई है। पहले जहां ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने परीक्षार्थियों के आने-जाने, रहने-खाने की व्यवस्था की बात कही वहीं अब मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ऐसा ही एलान कर परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी
मध्यप्रदेश- एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आत्महत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हैरान करने वाली घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रथम दृश्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यह घटना टीकमगढ़ जिले के खरगापुर इलाके की है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
NRA CET के मार्क्स पर अब मध्यप्रदेश में मिलेंगी नौकरियां, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के गठन के ऐलान के बाद मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया है। ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनआरए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही नौकरी देने का अभूतपूर्व निर्णय लेने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। इससे युवाओं का जीवन सहज, सुगम बनेगा। देश के दूसरे राज्य भी मध्यप्रदेश की इस पहल को अपना कर अपने प्रदेश के बेटे-बेटियों को बड़ी राहत दे सकते हैं।”
