सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला लुटेरा, 15 करोड़ से अधिक के मोबाइल बरामद, पढ़ें

मध्यप्रदेश पुलिस और आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में 3 अंतरराज्यीय आरोपियों के पास से 15 करोड़ से ज़्यादा के मोबाइल फोन ज़ब्त किए। देवास पुलिस के SP डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया, “ये गिरोह रात में हाईवे पर लूट करता था। करीब एक दर्जन आरोपी अभी फरार हैं।अलग-अलग स्थान से 10,350 मोबाइल लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक के जब्त किए गए।”

एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि ड्राइवर-क्लीनर को बांधकर या घायल कर बदमाश लूट को अंजाम देते थे। बदमाशों से कुल एक करोड़ रुपये मूल्य के एक कार, दो बड़े ट्रक,दो मिनी ट्रक, व चार बाइक जब्त की गई। इस मामले में एक दर्जन से अधिक देवास जिले के बदमाश नामजद हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 


मुख्य सरगना राम गाड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह आइएमइआइ स्वेप करने का मास्टर माइंड है।  वह इंदौर, मुंबई सहित देश के अन्य शहरों से कारोबार चलाता था, जहां पर मोबाइल पर आइएमइआइ स्वेप कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई करता था। इसकी आगे की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *